बहराइच: कुड़वा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप पलटने से एक ग्रामीण की हुई मौत, पांच लोग घायल
नानपारा लखीमपुर मार्ग पर कुड़वा पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम को तेज रफ्तार टिकट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर भर्ती कराया गया। महिला के पति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।