बहराइच: दरगाह सहित जनपद में 6 जून से शुरू होगा निशुल्क खाद्यान्न वितरण जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने दी जानकारी
जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि जनपद के समस्त अन्त्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह जून में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नियमित वितरण का कार्य 6 से 25 जून 2024 तक किया जायेगा। डीएसओ ने जिले के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वितरण अवधि में निर्धारित चौहद्दी में ही खाद्यान्न वितरण किया जाए।