बहराइच: चिक्कीपुरा में मामूली विवाद में विपक्षियों ने जमकर की मारपीट,दो लोग हुए घायल
जिले के कोतवाली नगर के चिक्कीपुरा में मामूली विवाद पर जमकर मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने शिकायत थाने में की। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।