बहराइच: जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस में डीएम व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी मे सुरक्षित रखवाई गई ईवीएम व वीवीपैट मशीने
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रयोग की गयी ईवीएम मशीनों को मतदान प्रकिया सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त जिलाधिकारी मोनिका रानी, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, महसी के अखिलेश कुमार सिंह, आदि लोगों की मौजूदगी में जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस में सुरक्षित रखवाई गई है।