नामांकन प्रपत्र खरीदने के लिए वार्डो में एससी/एसटी/ओबीसी, पुरुष व महिला प्रत्याशियों से 500 शुल्क लिया जाएगा, जबकि सामान्य वर्ग के लिए 1000 निर्धारित किया गया है। वहीं अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित सीट पर नामांकन प्रपत्र शुल्क 2500 रखा गया है।उक्त आशय की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास ने गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे दी है।