गुना नगर: ग्राम पेंची में 2 बीघा ज़मीन के लिए महिला से हैवानियत, दबंगों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा
गुना के चांचौड़ा तहसील के ग्राम पेंची में 2 बीघा जमीन के विवाद को लेकर रवीना मीना के साथ मारपीट और बंधक बनाकर हमला किया गया। 3 अप्रैल को हुई इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं। 7 अप्रैल को वह जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, वहीं प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है