कामां के अनाज मंडी के पीछे जंगल में खेतों में मृत तीन गोवंशों के अवशेष मिलने की सूचना पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे और कामां थाना पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। घटना के बाद शुक्रवार रात 8 बजे गौ सेवकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने तीन मृत गोवंशों के अवशेष एकत्रित कर टीम गठित कर दी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।