डुमरा: भवदेपुर में कोल्ड स्टोर व्यवसायी नजाम अंसारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर किया घायल
नगर थाना क्षेत्र के भवदेपुर स्थित एक कोल्ड स्टोर के व्यवसायी नजाम अंसारी पर अपराधियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।