सैदपुर: नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन ने तहसील में किया प्रदर्शन, न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार
नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक व नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज के विरोध में तहसील परिसर में दी बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।