कुर्था: इब्राहिमपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं का मिला लाभ
Kurtha, Arwal | Jul 7, 2026 कुर्था प्रखंड की इब्राहिमपुर में मंगलवार को "सबका सम्मान–जीवन आसान" अभियान के तहत सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया। पात्र लाभुकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया ।