ANTF की बड़ी कार्रवाई, 80 लाख की ओसियन ग्रीन THC के साथ 3 तस्कर किए गए गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | May 31, 2026 गोरखपुर में एएनटीएफ थाना/यूनिट ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 770 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ओसियन ग्रीन THC (OG/AG) बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।