Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

ಕೋಲಾರ: ಹುತಾತ್ಮರಾದ ವೀರ ಯೋಧರಿಗೆ ನಗರದಲ್ಲಿ ಶ್ರದ್ಧಾಂಜಲಿ ಅರ್ಪಣೆ

Kolar, Kolar | May 3, 2026

MORE NEWS

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सिकल सेल उन्मूलन और जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

साप्ताहिक समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

     कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुमित पांडे, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी,अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे तथा अपर कलेक्टर श्री प्रकाश नायक ने सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, विभागीय समन्वय तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

    जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भानपुर केकड़िया क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिकल सेल की पहचान, आनुवंशिक परामर्श, नियमित मॉनिटरिंग एवं जेनेटिक स्टेटस कार्ड वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान को गति देने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों को जोड़कर “सिकल मित्र” तैयार करने के निर्देश दिए।

       श्रीमती तिवारी ने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग को संभाग स्तर पर तैयार कार्ययोजना के अनुरूप समन्वित रूप से कार्य करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण, गैर-संचारी रोगों, सिकल सेल एनीमिया तथा मानसून जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए संयुक्त कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं रिव्यू सिस्टम विकसित कर योजनाओं के परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई देने पर बल दिया।

   बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित एवं निर्माणाधीन एकल एवं समूह जल प्रदाय योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा हर घर नल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने तथा मानसून के दौरान सुरक्षित पेयजल आपूर्ति एवं जलजनित संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सतत बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

 अपर कलेक्टर श्री सुमित पांडे ने सीएम हेल्पलाइन एवं गुड गवर्नेंस से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिले के सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा सीएम हेल्पलाइन के समय-सीमा से बाहर लंबित सभी प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही अथवा उदासीनता बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

          बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को नियमित साप्ताहिक समीक्षा कर सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से जिले के प्रदर्शन में निरंतर सुधार लाने के निर्देश भी दिए गए।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#भोपाल

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सिकल सेल उन्मूलन और जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा साप्ताहिक समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुमित पांडे, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी,अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे तथा अपर कलेक्टर श्री प्रकाश नायक ने सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, विभागीय समन्वय तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भानपुर केकड़िया क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिकल सेल की पहचान, आनुवंशिक परामर्श, नियमित मॉनिटरिंग एवं जेनेटिक स्टेटस कार्ड वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान को गति देने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों को जोड़कर “सिकल मित्र” तैयार करने के निर्देश दिए। श्रीमती तिवारी ने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग को संभाग स्तर पर तैयार कार्ययोजना के अनुरूप समन्वित रूप से कार्य करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण, गैर-संचारी रोगों, सिकल सेल एनीमिया तथा मानसून जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए संयुक्त कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं रिव्यू सिस्टम विकसित कर योजनाओं के परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई देने पर बल दिया। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित एवं निर्माणाधीन एकल एवं समूह जल प्रदाय योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा हर घर नल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने तथा मानसून के दौरान सुरक्षित पेयजल आपूर्ति एवं जलजनित संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सतत बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। अपर कलेक्टर श्री सुमित पांडे ने सीएम हेल्पलाइन एवं गुड गवर्नेंस से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिले के सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा सीएम हेल्पलाइन के समय-सीमा से बाहर लंबित सभी प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही अथवा उदासीनता बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को नियमित साप्ताहिक समीक्षा कर सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से जिले के प्रदर्शन में निरंतर सुधार लाने के निर्देश भी दिए गए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #भोपाल

Bhopal, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

लोक निर्माण से लोक कल्याण

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने वल्लभ भवन में आयोजित सेतु निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर प्रदेश में सेतु निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

 लोक निर्माण से लोक कल्याण की भावना के साथ प्रदेश में सेतु अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने वल्लभ भवन में सेतु निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

निर्माणाधीन सेतु परियोजनाओं की जिलेवार एवं परियोजनावार स्थिति का परीक्षण किया गया।

सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश।

विलंबित परियोजनाओं पर नाराजगी व्यक्त।

कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर बल।

 नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड स्तर पर प्रभावी समन्वय से कार्यों में गति लाने के निर्देश।

सेतु परियोजनाओं के समय पर पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा, क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

आम नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

 “समय पर, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह निर्माण” को विभाग की कार्यसंस्कृति बनाने पर विशेष जोर

CM Madhya Pradesh 
Public Works Department, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#भोपाल

लोक निर्माण से लोक कल्याण लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने वल्लभ भवन में आयोजित सेतु निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर प्रदेश में सेतु निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। लोक निर्माण से लोक कल्याण की भावना के साथ प्रदेश में सेतु अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने वल्लभ भवन में सेतु निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निर्माणाधीन सेतु परियोजनाओं की जिलेवार एवं परियोजनावार स्थिति का परीक्षण किया गया। सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश। विलंबित परियोजनाओं पर नाराजगी व्यक्त। कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर बल। नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड स्तर पर प्रभावी समन्वय से कार्यों में गति लाने के निर्देश। सेतु परियोजनाओं के समय पर पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा, क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। आम नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। “समय पर, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह निर्माण” को विभाग की कार्यसंस्कृति बनाने पर विशेष जोर CM Madhya Pradesh Public Works Department, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #भोपाल

Bhopal, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप युवाओं को कौशल देकर रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता - सीईओ श्रीमती इला तिवारी

जिला कौशल समिति की बैठक में आईटीआई प्रवेश, उद्योग आधारित ट्रेड्स और कौशल योजनाओं की समीक्षा

     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी ने कहा कि वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर उन्हें सीधे रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना जिला प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा को पूरी तरह व्यावहारिक तथा उद्योगों की मांग के अनुरूप विकसित किया जाए, ताकि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

पुलिस आईटीआई जहांगीराबाद में आयोजित जिला कौशल समिति की बैठक में सीईओ श्रीमती तिवारी ने निर्देश दिए कि सतगढ़ी में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क की आवश्यकताओं के अनुरूप निकटवर्ती आईटीआई संस्थानों में नए ट्रेड प्रारंभ किए जाएं तथा उनके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने उद्योगों का सर्वे कर स्किल गैप एनालिसिस कराने और प्रशिक्षणार्थियों के नियमित इंडस्ट्री विजिट सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।

       बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS), पीएमआईएस तथा हर्ष पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की गई। श्रीमती तिवारी ने इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र युवाओं का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी युवा संगम कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया।

       बैठक में एआईजी एवं प्राचार्य श्रीमती अंशुमन अग्रवाल, प्राचार्य श्री विवेक सिंह, सुश्री सपना तिवारी तथा जिला कौशल विकास, उद्योग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Madhya Pradesh Agency for Promotion of Information Technology- MAPIT 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Department of MSME, Madhya Pradesh 

#bhopal

औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप युवाओं को कौशल देकर रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता - सीईओ श्रीमती इला तिवारी जिला कौशल समिति की बैठक में आईटीआई प्रवेश, उद्योग आधारित ट्रेड्स और कौशल योजनाओं की समीक्षा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी ने कहा कि वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर उन्हें सीधे रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना जिला प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा को पूरी तरह व्यावहारिक तथा उद्योगों की मांग के अनुरूप विकसित किया जाए, ताकि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। पुलिस आईटीआई जहांगीराबाद में आयोजित जिला कौशल समिति की बैठक में सीईओ श्रीमती तिवारी ने निर्देश दिए कि सतगढ़ी में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क की आवश्यकताओं के अनुरूप निकटवर्ती आईटीआई संस्थानों में नए ट्रेड प्रारंभ किए जाएं तथा उनके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने उद्योगों का सर्वे कर स्किल गैप एनालिसिस कराने और प्रशिक्षणार्थियों के नियमित इंडस्ट्री विजिट सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS), पीएमआईएस तथा हर्ष पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की गई। श्रीमती तिवारी ने इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र युवाओं का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी युवा संगम कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। बैठक में एआईजी एवं प्राचार्य श्रीमती अंशुमन अग्रवाल, प्राचार्य श्री विवेक सिंह, सुश्री सपना तिवारी तथा जिला कौशल विकास, उद्योग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Agency for Promotion of Information Technology- MAPIT Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of MSME, Madhya Pradesh #bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Jul 21, 2026

ಕೋಲಾರ: ಹುತಾತ್ಮರಾದ ವೀರ ಯೋಧರಿಗೆ ನಗರದಲ್ಲಿ ಶ್ರದ್ಧಾಂಜಲಿ ಅರ್ಪಣೆ - Kolar News