डोलरिया: चौतलाय में खनिज विभाग ने गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर को किया ज़ब्त, थाना परिसर में खड़ा
कलेक्टर नर्मदापुरम सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत एवं अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, ओवरलोड खनिज परिवहन एवं बिना ढके रेत का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही हैं। उसी क्रम में मंगलवार को चौटलाय में खनिज विभाग ने गिट्टी खनिज के ओवरलोड डंपर को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया।