राघोगढ़: रुठियाई में घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी, धरनावदा थाने में मामला दर्ज
Raghogarh, Guna | May 30, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा थाना के रुठियाई में घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी हो गया। फरियादी विमलेश धाकड़ निवासी काशी नगर रुठियाई ने 30 मई को दर्ज मामले में पुलिस को बताया, 28, 29 मई की रात अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 08 7604 को चोरी कर ले गए। आसपास तलाश किया कोई पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।