एटा: नगला फरीद में फर्जी समूह से गांव के प्रधान पर बहन के नाम राशन कोटा हड़पने का आरोप, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
एटा जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला फरीद गांव से दर्जनों ग्रामीण बुधवार दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें गांव में एक फर्जी स्वयं सहायता समूह बनाकर राशन कोटा हड़पने का आरोप लगाया गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने फर्जी समूह का गठन कर राशन वितरण का कोटा अपने नाम कर लिया है।