शाजापुर: कृषि विज्ञान केंद्र पर दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, विधायक अरुण भीमावद ने बांटे प्रमाण-पत्र
शाजापुर के गिरवर क्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक कृषि को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। विधायक अरुण भीमावद ने स्किल इंडिया द्वारा प्रायोजित जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादक विषय पर प्रशिक्षण नीतियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने मार्गदर्शन दिया।