धार: CM डॉ. यादव 30 अप्रैल को उमरबन में ₹2140 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन व लोकार्पण
Dhar, Dhar | Apr 29, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले के उमरबन में कल 30 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह आयोजन में शामिल होने पहुँचेंगे। इस अवसर पर धार जिले में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे, जिनकी अनुमानित लागत 2140 करोड़ रुपये अधिक है।