धार: धार जिले में 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी योजना का जिला, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजन
Dhar, Dhar | Apr 29, 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग, म.प्र.शासन भोपाल के निर्देशन में धार जिले में 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष जैन ने बताया कि जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस को उत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित होगा।