धार: धार जिले में वसुधा विकास संस्थान अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाएगा
Dhar, Dhar | Apr 29, 2025 धार जिले में बाल विवाह रोकने को लेकर वसुधा विकास संस्थान के परियोजना समन्वयक भास्कर देव परिहार ने मीडिया से चर्चा में बताया कि देश भर के अलग-अलग जिले में बाल विवाह को लेकर काम कर रहे है। इसी के तहत धार जिले में अक्षय तृतीया के मौके पर होने वाले सामुहिक विवाह व अलग-अलग स्थानों पर जाकर बाल विवाह ना करने का संकल्प और शपथ दिलवाएंगे।