भरथना: भरथना मंडी मोड़ से ठेले पर सब्जी लेने के लिए खड़े एक युवक से हुई मारपीट, दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
भरथना मंडी मोड़ से ठेले पर सब्जी लेने के लिए खड़े एक युवक के साथ मारपीट की गई। भरथना गली गोदाम निवासी पवन कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह सब्जी मंडी मोड़ से ठेले पर खड़ा होकर सब्जी ले रहा था। उसी समय दो नामजद नीरज यादव और बॉबी समेत चार लोगों ने लोेहे की रॉड से मारपीट कर दी। भरथना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।