राजपुर: सोनार समाज का चतुर्थ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
बलरामपुर जिले के राजपुर में आज शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को सोनार समाज का चतुर्थ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाज भवन से भव्य रैली के रूप में हुई, जिसमें प्रभु श्री राम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। इस रैली में अंबिकापुर, सूरजपुर, बलरामपुर और राजपुर से सैकड़ों की संख्या में समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए। विशेष रूप