महोबा: मकरबई में युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर फांसी लगाकर दी जान, पिता से मांगे थे रुपए
Mahoba, Mahoba | Jun 21, 2026 मकरबई गांव में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान नीरज सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नीरज को शराब की लत थी और उसने पिता से शराब के लिए रुपये मांगे थे। रुपये न मिलने पर वह नाराज हो गया और घर में अकेला पाकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।