चकरनगर: भरेह इलाके के गजारा मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भाजपा नेताओं ने शिरकत की, आयोजकों ने किया सम्मानित
भरेह क्षेत्र के निवी गाँव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश सिंह राजावत व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव ने पहुँचकर शिरकत की। ग्राम निवी में स्थापित गजारा बाबा स्थान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में बुधवार सुबह करीब 11 बजे शामिल होने पहुंचे स्थानीय भाजपा नेताओं का मौजूद आयोजकों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।