सहजनवा: कटया गाँव में खेत में पानी चलाते समय करंट लगने से किशोर की हुई मौत, परिजन बिना पोस्टमार्टम दाह संस्कार के लिए ले गए
। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम पंचायत कटया में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। 17 वर्षीय विपीन कुमार, जो रामानन्द सिंह का पुत्र था, खेत में धान की रोपाई के लिए मोटर से पानी चला रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।