रजौन: नवादा: कोतवाली चौक से 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Rajaun, Banka | May 16, 2025 नवादा थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया । दोनों बाइक से 24 बोतल अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे थे । पकड़े गए दोनों शराब तस्कर भागलपुर जिले के हैं । शुक्रवार की देर संध्या 8:30 बजे नवादा पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।