बिहपुर: शराबबंदी कानून उल्लंघन मामले में आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नवगछिया थाना कांड संख्या 241/26 में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार (पिता- नरेश सिंह, निवासी- नन्हकार, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर) को शनिवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।