कर्रा: नीलाम्बर यादव राष्ट्रीय जनता दल के खूंटी जिलाध्यक्ष नियुक्त
Karra, Khunti | Jun 10, 2025 राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने खूंटी जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर नीलाम्बर यादव को निर्वाचित किया है। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष शहजादा खां का स्थान लिया है। पार्टी के जिला चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश सचिव चंद्रशेखर भगत की देखरेख में यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।