छतरपुर नगर: दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप, विवाहिता ने पति, सास-ससुर के खिलाफ एसपी से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन।
छतरपुर जिले की एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, महिला की शादी करीब छह वर्ष पहले हटवाहा निवासी कालीचरण से हुई थी।पीड़िता ने आज 07 जुलाई दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक से पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना आरोप लगाए है।