बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग,
बाल-बाल बचे अभिनेता
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। राहत की बात है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। घटना के बाद मुंबई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त से फोन पर चर्चा की और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
#TigerShroff #MumbaiFiring #MumbaiNews #BollywoodNews #BreakingNews