नवाबगंज: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को बच्ची समेत घर से निकाला, पति समेत 4 पर दर्ज हुआ केस
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता राम महेश ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी निशा यादव की शादी लखनऊ के भुलभुलपुर निवासी सुधांशु यादव से की थी।