चांपा: चांपा सहित जिले के स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात, जांजगीर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त पहल
नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ से पहले स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जिला परिवहन की टीम के साथ संयुक्त रूप से पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर में विशेष जांच शिविर आयोजन किया जाकर 89 स्कूल बसों एवं वैनों का फिटनेस परीक्षण करते हुए