शिवगंज: शिवगंज में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को शिवगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए, जहां से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन स