गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में चोरी के 30 मोबाइल बरामद किए
गया रेलवे जंक्शन पर RPF, GRP की संयुक्त छापेमारी कर 30 चोरी के मोबाइल, एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और फर्जी/खाली बिल बरामद किया। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब ₹5 लाख बताई जा रही है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मामला तब सामने आया जब पटना निवासी रौशन कुमार ने शिकायत किया।