ओबरा: टोला बाडी में उत्सव भवन के निर्माण के लिए राज्यमंत्री ने किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास
Obra, Sonbhadra | Apr 24, 2026 सोनभद्र के ओबरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिल्लीमारकुण्डी के टोला बाडी में उत्सव भवन के निर्माण के लिए समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चोपन लीला सिंह गोंड,ग्राम प्रधान बिल्लीमारकुण्डी रेखा देवी,प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष ओबरा चांदनी देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।