हुज़ूर: भोपाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष साइकिल से दफ्तर पहुंचे
Huzur, Bhopal | May 25, 2026 भोपाल जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट सोमवार को साइकिल से दफ्तर पहंचे। उन्होंने बैरसिया रोड स्थितअपने गांव कनेरा से जिला पंचायत ऑफिस तक करीब 35किलोमीटर की दूरी ढाई घंटे में पूरी की। कहा कि सप्ताह में एक बार साइकिल से जरूर जिला पंचायत आऊंगा।इससे ईधन तो बचेगा ही, सेहत भी ठीक रहेंगी।