अररिया: अररिया पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता, 50 खोए मोबाइल बरामद कर 35 मालिकों को सौंपे गए
Araria, Araria | Apr 6, 2026 अररिया जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक बार फिर आम जनता के चेहरों पर खुशी लौट आई है। पुलिस ने कुल 50 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें से 35 मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।