मिर्ज़ापुर: बिरोही गांव में भाभी जी प्रसाद ले लीजिए कहकर झोले में रखे रुपए, महिला का पैर छूकर भागा युवक, गिनने पर निकले ₹80,000
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही गांव निवासी सीमा देवी मंगलवार की शाम 6:00 बजे। मिर्जापुर के शीतला मंदिर से ऑटो से घर लौट रही थी बिरोही गेट पर उतरने के बाद वह पैदल अपने घर जा रही थी। पीछे से आए युवक ने उन्हें रोक कर कहा भाभी जी प्रसाद ले लीजिए सीमा देवी ने प्रसाद लेने से इनकार किया तो। युवक ने झोले में फूल और रुपए रख दिए। घर आने पर देखा तो ₹80000 निकले हैं।