मंझनपुर: भौतर मोड़ के पास महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस क्रेन से टकराई, 32 लोग हुए घायल
कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में भौतर मोड़ के पास नेशनल हाईवे-2 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हाइड्रा क्रेन से टकरा गई। हादसे में 32 लोग घायल हो गए, जिनमें से 16 की हालत गंभीर होने पर मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।