अमानगंज: मडिया कला ग्राम: दीवार निर्माण को लेकर सगे भाइयों में विवाद, चले ईंट-पत्थर
Amanganj, Panna | May 25, 2026 अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ियाकला में दीवार निर्माण को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार शंकर प्रसाद विश्वकर्मा ने भाई अर्जुन विश्वकर्मा पर मारपीट का आरोप लगाया है।