एंकर- ग्वालियर में पड़ोसियों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक परिवार के घर पर जमकर पत्थरबाजी की गई, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज दरगाह के पास की है,पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर जांच में जुटी हुई है।
वीओ-दरअसल CCTV में दिखाई दे रही ये पत्थरबाजी ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज दरगाह इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित सलीम का आरोप है कि पड़ोसी शौकत अली खान और उसके परिवार के सदस्यों ने उनके घर पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके और हमला किया। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला बढ़ गया। सलीम के परिवार ने पुलिस को बताया कि की मां जमीला अपने 14 वर्षीय नाती रिहान को तलाश कर डांटते हुए घर वापस ला रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी शौकत अली को गलतफहमी हुई कि जमी
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 6, 2026