उदवंत नगर: सोनपुरा-जैतपुर सड़क मार्ग पर बह रहे नाली के पानी के चलते लोगों को हो रही परेशानी, निरीक्षण करने पहुंचे सीओ
उदवंतनगर अंचल के सीओ हरिकेश त्रिपाठी सोनपुरा पहुंच नाली की समस्या का औचक निरक्षण किए। शरारती तत्वों द्वारा रास्ते पर ही पानी बहाया जाता है। जिससे रास्ते से गुजरने वाले लोगो को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह समस्या काफ़ी दिनों से है। उदवंतनगर के उप प्रमुख पति के द्वारा इस समस्या पर आवेदन सीओ के पास दिया गया था।