चानन: चानन प्रखंड में शहीद जितेंद्र हॉल्ट- लखनपुर के बीच बना आरसीसी पुल के उद्घाटन से पूर्व एप्रोच पथ टूटा, मरम्मति की मांग
चानन प्रखंड के गोपालपुर गांव में शहीद जितेंद्र हॉल्ट एवं लखनपुर के बीच किऊल नदी पर राज्य योजना अंतर्गत नाबार्ड की मदद से 14 करोड़ 28 लाख 47 हजार 712 रुपए की लागत से 283 मीटर लंबे आरसीसी पुल का निर्माण कार्य हुआ है. सोमवार अपराह्न 3:30 बजे ग्रामीणों ने बताया कि पुल के उद्घाटन से पूर्व ही एप्रोच पथ टूट गया है. ग्रामीणों ने इसकी मरम्मती की मांग की है.