कोल: सेंटर पॉइंट, पहलगाम में हुए हमले को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने काली पट्टी बांधकर व पाकिस्तान का झंडा जलाकर किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Apr 25, 2025 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम मे टूरिस्टो पर आतंकवादियो द्वारा हमला किया गया जिसमे 27 के करीब टूरिस्टो की दर्दनाक मौत हो गई व एक सेना के जवान की भी मौत हो गई।इसी को लेकर पूरे देश भर मे आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन किए जा रहे है।इसी क्रम मे हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में सेंटर पॉइंट पर पाकिस्तान का झंडा जलाया।