Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

16 जून को कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी विद्यासागर जब मजदूरों के भुगतान के लिए 10 लाख रुपये को समता कॉलोनी स्थित आफिस कार्यालय से नया रायपुर ले जा रहा था। तभी शाम 06:30 बजे सेरीखेड़ी नया रायपुर मार्ग ओवरब्रिज के पास दोपहिया सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू की नोंक पर लूटकर की घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मंदिर हसौद थाने में धारा 309(4), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के सहयोग से मंदिर हसौद थाना पुलिस ने आखिरकार इस पूरे लूट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई राशि बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि लिए गए 20 लाख के कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उसने कंपनी की नगद राशि लूटने की योजना लगभग एक माह पूर्व बनाई तथा अपनी इस योजना में अपने बुआ के बेटे एवं उसके एक साथी को शामिल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दिन कंपनी के कर्मचारी विद्यासागर जब राशि लेकर आफिस से निकला। इस बात की जानकारी पर आरोपी दिनेश ने विद्यासागर पीछा करते हुए अन्य दोनों आरोपियों को उसकी लोकेशन और पहचान कराकर वापिस आफिस लौट गया। बाद में दोनोंआरोपियों ने पास चाकू की नोंक और जान से मारने की घमकी दिखाकर उससे नगद राशि लूट ली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी इसलिए पकड़े गए कि लूट के बाद से लगातार मोबाइल फोन पर बातचीत करते रहे। दोनों आरोपी लूट की रकम दिनेश के हवाले किया। आरोपी दिनेश ने दोनों को 30 हजार रुपए दिए और बाकी राशि अपने पास रख ली। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी से *लूटी गई राशि में से 9 लाख 70 हजार (नौ लाख सत्तर हजार रूपये) तथा घटना में प्रयुक्त वाहन एवं 01 नग मोबाईल फोन भी जप्त किया गया हैं* इस मामले में शामिल फरार 02 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उनके छुपने वाले स्थानों के लिए रवाना हो गई है। उनकी गिरफ्तारी की शीध्र हो जायेगी। *गिरफ्तार आरोपी--* *दिनेश राव निवासी ग्राम सिरौलमू थाना छत्तरपुर बरमपुर जिला गंजाम उडीसा। हाल पता - चौबे कॉलोनी प्रगति कॉलेज के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।* #पुलिस #ChhattisgarhNews #CMOChhattisgarh #chhattisgarhiya #police #PoliceNews #cgpolice #raipur #raipurnews #लुट #गिरफ्तार

Sakti, Sakti | Jun 18, 2026

MORE NEWS

ब्रेकिंग @ 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

बस्तर में सड़क निर्माण के लिए 'अरुणाचल मॉडल' लागू करने की मांग

PMGSY-IV में 500 मीटर की जगह 10 किमी क्लस्टर बनाने का प्रस्ताव

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार का दिया आश्वासन
#cg #cgnews #raipur #ChhattisgarhNews #PMGSY #सड़क #बस्तर #अरुणाचलमॉडल

ब्रेकिंग @ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात बस्तर में सड़क निर्माण के लिए 'अरुणाचल मॉडल' लागू करने की मांग PMGSY-IV में 500 मीटर की जगह 10 किमी क्लस्टर बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार का दिया आश्वासन #cg #cgnews #raipur #ChhattisgarhNews #PMGSY #सड़क #बस्तर #अरुणाचलमॉडल

Sakti, Sakti | Aug 3, 2026

*रायपुर ब्रेकिंग --*

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय से फिर एक बार अधिकारियों के स्थानांतरण की लिस्ट पुलिस मुख्यालय से जारी , देखिए किसे कहां से कहां नयी पदस्थापना मिली---
#police #policeofficer #Raipur #RaipurCity #स्थानांतरण #अधिकारियों #लिस्ट #मुख्यालय

*रायपुर ब्रेकिंग --* छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय से फिर एक बार अधिकारियों के स्थानांतरण की लिस्ट पुलिस मुख्यालय से जारी , देखिए किसे कहां से कहां नयी पदस्थापना मिली--- #police #policeofficer #Raipur #RaipurCity #स्थानांतरण #अधिकारियों #लिस्ट #मुख्यालय

Sakti, Sakti | Aug 3, 2026

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला: सक्ती के मजदूर दीपक रात्रे की गोली मारकर हत्या, रोजी-रोटी कमाने गया था कश्मीर, आतंकियों की गोली का बना शिकार, गांव में पसरा मातम

#JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #Sakti #Chhattisgarh #BreakingNews #DeepakRatre #CGNews #IndiaNews #HindiNews #SNN24 #Justice #Terrorism #SaktiNews

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला: सक्ती के मजदूर दीपक रात्रे की गोली मारकर हत्या, रोजी-रोटी कमाने गया था कश्मीर, आतंकियों की गोली का बना शिकार, गांव में पसरा मातम #JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #Sakti #Chhattisgarh #BreakingNews #DeepakRatre #CGNews #IndiaNews #HindiNews #SNN24 #Justice #Terrorism #SaktiNews

Sakti, Sakti | Aug 1, 2026