मवाना: मेरठ कमिश्नरी में तलवार लेकर पहुंची महिला अधिवक्ता, पुलिस से नोकझोंक के बाद तलवार जब्त कर थाने भेजी गई
Mawana, Meerut | Jul 13, 2026 मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अधिवक्ता हाथ में तलवार लेकर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल उसे रोककर तलवार जब्त कर ली। इस दौरान महिला और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। महिला का कहना था कि वह तलवार ठीक कराने लाई थी और उसे पूरी कचहरी में लेकर घूमने पर भी किसी ने नहीं रोका।