सदर: लंका पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीनों को सामनेघाट-मदरवा मार्ग स्थित शिवाजी नगर कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया।