महरौली: किशनगढ़: पुलिस ने 1 डेस्परेट स्नैचर को किया गिरफ्तार, चोरी के 6 मोबाइल बरामद
साउथ वेस्ट जिला की किशनगढ़ थाना की पुलिस टीम ने एक डेसपरेट स्नैचर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विनय रेड्डी उर्फ अजय के रूप में हुई है। यह मालवीय नगर का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने 6 चोरी के मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस टीम ने किशनगढ़ थाना में दर्ज 4 मामलों का खुलासा किया है।