महरौली: वसंत कुंज: 30 लाख की लूट में यूपी और एमपी के 2 और लोग गिरफ्तार
वसंत कुंज साउथ थाना इलाके में हुई 30 लाख की लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान आदेश कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। यह दोनों भिंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के जालौन जिला के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने 60 हजार कैश और तीन मोबाइल बरामद किया है।