महरौली: चंद मिनटों की बारिश ने मेहरौली को किया जलमग्न, सड़कें पानी से लबालब भरीं
यह तस्वीर 5 जुलाई, शुक्रवार की है, जब साउथ दिल्ली के मेहरौली इलाके में केवल कुछ मिनटों की बारिश ने भारी तबाही मचा दी। इस तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे मेहरौली की सड़कें पानी में पूरी तरह डूब गई हैं। बारिश की मात्र 20-30 मिनट की बौछार ने ही इस इलाके को जलमग्न कर दिया, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी और हताशा है।