महरौली: वसंत कुंज: शादी से इनकार करने पर युवती ने पिया तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
वसंत कुंज साउथ थाना इलाके में एक मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़की ने ने जब अपने प्रेमी से शादी का दवाब डाला और उसने इंकार कर दिया तो लड़की ने आहत होकर अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए तेजाब पी लिया। अब वह जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रही है। इस मामले में आरोपी मोहम्मद रेहान को वसंत कुंज साउथ थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।